पूर्णिया बिहार 24 फरवरी 26*नूतन गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी, खुशी की लहर
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया, 23 फरवरी 2026 – पूर्णिया की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं नूतन गुप्ता को “अखिल सिंदुरिया बनिया कथबनिया कैथल वैश्य महासभा” के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया की जिला मंत्री के रूप में कार्यरत नूतन गुप्ता को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नूतन गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा समाज की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी। नूतन गुप्ता ने कहा कि वह ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
पूर्णिया जिला भाजपा सदस्य कर्नल अशोक सिंह सेवानिवृत ने नूतन गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि नूतन गुप्ता एक जमीनी महिला नेत्री हैं। भाजपा नेत्री एवं नगर निगम के उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने नूतन गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक सेवा में लगे हुए लोगों के लिए है। महिला जिला उपाध्यक्ष आरती जयसवाल ने नूतन गुप्ता को दिल की गहराइयों से बधाई देते हुए कहा की नूतन गुप्ता के अंदर इंसानियत है लोगों के हर दुख सुख में कम से कदम मिलाकर चलने वाली नेत्री है उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भाजपा के लिए समर्पित कर दिए हैं यही वजह है कि उन्हें आज इतना बड़ा मुकाम से नवाजा गया है

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*