May 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बेताब वैली से साझा की यादगार तस्वीर*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इन दिनों जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हैं। संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के लिए कश्मीर पहुंचे पप्पू यादव ने काम के बीच फुर्सत निकालकर पहलगाम की बेताब वैली का दीदार किया।
लिद्दर नदी के किनारे हरे-भरे पहाड़ों और देवदार के जंगलों के बीच उन्होंने पत्नी रंजीत रंजन और सहयोगी के साथ तस्वीर खिंचवाई। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “बेताब वैली के नज़ारे सचमुच दिल में उतर जाने वाले हैं। फुर्सत के लम्हों में इन खूबसूरत फिजाओं में तफरी का आनंद ले रहे हैं।
पोस्ट के बैकग्राउंड में मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘ये वादियां ये फिजाएं’ बज रहा है, जो कश्मीर की वादियों के जादू को और बढ़ा रहा है। बर्फीले पहाड़ों से घिरी घाटी, कल-कल बहती नदी और ठंडी हवाओं के बीच ली गई यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।
सांसद पप्पू यादव ने बताया कि संसदीय समिति की बैठक से पहले उन्हें प्रकृति के करीब कुछ पल बिताने का मौका मिला। समर्थक कमेंट कर लिख रहे हैं, “कश्मीर की वादियां और पप्पू भैया की सादगी, दोनों लाजवाब हैं।

Taza Khabar