कानपुर नगर23मई26*महिला ई रिक्शा चालक के नाम 15 करोड़ नोटिस से खुला फर्जीवाड़ा*
कानपुर कमिश्नर थाना पनकी की चौकी क्षेत्र रतनपुर अंतर्गत रामगंगा एंक्लेव में रहने वाली अर्चना मिश्रा जो ई रिक्शा चालक है जिनके नाम आयकर विभाग की 15 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस मिलने पर खाते का फर्जीवाड़ा का राज खुला
मामला है थाना पनकी के 14/20 राम गंगा एनक्लेव मैं रहने वाली अर्चना मिश्रा ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए दिन-रात मेहनत कर ई रिक्शा चलाकर भरपाई की जा रही थी गरीबी की दास्तान को देखकर क्षेत्र में रहने वाले अजय गुप्ता उर्फ राम जी पुत्र स्वर्गीय जगदीश निवासी ईडब्ल्यूएस 390 भाग 3 गंगागंज पनकी कानपुर नगर ने सड़क पर आने-जाने में दोस्ती कर अपनी पहचान बडाई और उसकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाने की बात कही और उसे बैंक लोन के जरिए उसकी गरीबी से बाहर निकलने का सहयोग करने की सिफारिश की उसकी बातों में आकर लगातार बातचीत होने लगी और एक दिन उस सारे कागजात व फोटो लेकर बिरहाना रोड बैंक में जाकर मैनेजर के पास लोन पास करने की बात कही जहां उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल के साथ 10 फोटो भी जमा कर ली गई और कुछ दिनों के बाद उसका ₹100000 का लोन उसके खाते में आने की बात कही गई खाते का खुलवाने के लिए साथ देने वाले मामा संजीव गुप्ता उर्फ दीपू गुप्ता स्वर्गीय रमेश चंद मकान नंबर 281 जी ब्लॉक गंगागंज पनकी भदोरिया आटा चक्की के पास ने उसका साथ देकर खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई इसके उपरांत उसे समय देकर उसके खाते में रुपए आ जाएंगे ऐसा बताया गया समय बीतता गया लगातार बातचीत होती रही परंतु खाते में रुपए ना आने के कारण पूछने पर बताया गया कि अभी आपके कागजों की छानबीन की जा रही है शीघ्र ही आपका लोन पास हो जाएगा समय काफी लग गया तो पुनः बातचीत की आपका लोन नहीं हो पाएगा ऐसा संदेश दिया गया तो सारे कागजात वापस मांग लिए गए कागजों को वापसी करने से साफ इनकार कर दिया गया और कहा गया कि अब आपका लोन नहीं हो पाएगा अर्चना मिश्रा थकहार कर शांत बैठ गई 5 वर्ष बाद जब इटावा से आयकर विभाग का 15 करोड रुपए का नोटिस आया तो जानकारी प्राप्त हुई कि हमारे खाते से यह लेन देन किया गया है जिसकी यह नोटिस है यह नोटिस लेकर अपने एक्सिस बैंक शाखा बिरहाना रोड कानपुर नगर में जानकारी की गई तो पता चला कि आपके खाते में वर्तमान में 80 लाख रुपए का लेन देन किया गया है जो किसी फर्म के नाम से ट्रांजैक्शन होता रहा है और उसी का बकाया 15 करोड रुपए की नोटिस का भेजा गया है साथ ही बैंक में इसी नाम पते की अन्य महिला की फोटो लगाकर अन्य खाते भी संचालित किए गए हैं जहां से मेरे द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि हमारे नाम पर बैंक में खातों को खोलकर फ्रॉड किया गया है जिसकी शिकायत संबंधित चौकी रतनपुर व थाना पनकी में की गई परंतु कोई कार्रवाई न होने के कारण कानपुर कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत करने के उपरांत मामले का संज्ञान लिया गया कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी रतनपुर आशुतोष दीक्षित की लापर वाही को देखते हुए तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया इसके साथ ही फिर करने के आदेश दिए गए पनकी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर खाता खुलवाकर करोड़ों रुपए के लेनदेन करने वाले साथी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार संबंधित घटना की छानबीन जारी कर दी पीड़ित महिला अर्चना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा ने बताया कि मेरे पति से तलाक वर्ष 2017 में हो गया था जिससे मेरे दो बच्चे हैं जिनका जीवन यापन करने के लिए मेहनत मजदूरी कर ई रिक्शा ऑटो चलकर गुर्जर बसर कर रही थी धोखाधड़ी करने वाले शातिर दिमाग रखने वाले अजय गुप्ता व संजीव गुप्ता के अलावा अन्य लोगों ने मेरे साथ धोखाधड़ी कर 15 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया जिसके कारण मुझे आयकर विभाग की नोटिस प्राप्त हुई है मेरे साथ हुई घटना के न्याय के लिए पुलिस प्रशासन मैं शिकायत फर्जीवाड़ा का खुलासा करने के लिए प्राथमिक की दर्ज कराई गई है जिससे मुझे गरीब महिला के साथ न्याय हो सकेगा

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *अफसर साइकिल से पहुंचे दफ्तर, पूर्णिया में ‘नो व्हीकल डे’ सफल*
पूर्णिया बिहार 22 मै 26 *पप्पू सिंह का इस्तीफा: जन सुराज की सबसे बड़ी सियासी हलचल*
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बेताब वैली से साझा की यादगार तस्वीर*