पूर्णिया बिहार 22 मै 26 *पप्पू सिंह का इस्तीफा: जन सुराज की सबसे बड़ी सियासी हलचल*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार। बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। गुरुवार देर शाम उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेज दिया।
सूत्र बता रहे हैं कि पप्पू सिंह ने कथित तौर पर एक साल के लिए सक्रिय राजनीति से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। उनके इस अचानक फैसले के बाद जन सुराज खेमे में हड़कंप मच गया है। जिला से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता हैरान हैं और लगातार एक-दूसरे से जानकारी ले रहे हैं।
उदय सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उनका सीमांचल और कोसी इलाके में मजबूत जनाधार माना जाता है। जन सुराज पार्टी बनने के बाद से ही वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे थे और पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के बड़े चेहरों में उनकी गिनती होती थी।
फिलहाल इस्तीफे की असली वजह सामने नहीं आई है। न तो पप्पू सिंह की तरफ से कोई बयान आया है और न ही जन सुराज पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है। सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे अंदरूनी खींचतान से जोड़ रहे हैं तो कुछ इसे निजी फैसला बता रहे हैं।
पप्पू सिंह के इस्तीफे को बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर पार्टी की रणनीति और सीमांचल की सियासत पर साफ दिख सकता है।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*