पूर्णिया बिहार 21 फरवरी 26* *मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया में मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को डीएम श्री अंशुल कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन कार्यालय, इंदिरा गांधी स्टेडियम, मां पुरणदेवी मंदिर और भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
*निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिए दिशा-निर्देश*
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री जी के आगामी, संभावित प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के निमित्त सभी स्तरों पर पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारी करने का दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
*सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश*
डीएम ने कहा कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू करें और इसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

More Stories
अयोध्या 21 फ़रवरी 26*नगरपालिका उड़ा रहा स्वच्छ भारत मिशन की धज्जिया……… तारिक रुदौलवी
✳️टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन ने 40 की उम्र में कर ली दूसरी शादी..!*
कानपुर नगर 21 फ़रवरी 26*थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा एक शिकारी को बंदूक व बारूद के साथ किया गिरफ्तार