पूर्णिया बिहार 18 दिसंबर 25 * *मनरेगा मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिले में मनरेगा मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार ने की। बैठक में बॉटम-25 पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक और संबंधित पंचायतों के मुखिया ने भाग लिया।
उप विकास आयुक्त ने ई-केवाईसी कार्य में प्रगति लाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित सभी सक्रिय मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में निदेशक, डीआरडीए, और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*