पूर्णिया बिहार 17 मई 25*विदेशी शराब 29.250 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । जिले के मरंगा थाना पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि दरबिन्द कुमार, पिता अरूण महलदार सा० बहादुरपुर, थाना मरंगा, जिला पूर्णियाँ अपने घर में विदेशी शराब रखता है एवं बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल जब बहादुरपुर स्थित दरबिन्द कुमार के घर पहुँची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने लगा, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम दरबिन्द कुमार, पिता अरूण महलदार सा० बहादुरपुर, थाना मरंगा, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से कुल 29.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में मरंगा थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही है
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कौशाम्बी 11 अक्टूबर 26*नवरात्रि के पावन पर्व में श्रद्धालुओं ने किया गंगा नदी में स्नान*
हरदोई11 अक्टूबर 26*खुले में शराब पीने का विरोध करने पर फल विक्रेता की कोतवाली गेट पर बेरहमी से पिटाई,