March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26*बाल श्रम उन्मूलन: पूर्णिया में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26*बाल श्रम उन्मूलन: पूर्णिया में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26*बाल श्रम उन्मूलन: पूर्णिया में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया के बियाडा कैम्पस, मरंगा में स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु राज्य रणनीति एवं कार्य योजना, 2025 के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री संजीव कुमार, उप श्रम आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, श्री जगन्नाथ पासवान, सहायक श्रमायुक्त-सह-श्रम अधीक्षक, पूर्णिया एवं श्रम राम विलाश राम, श्रम अधीक्षक, किशनगंज ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित हितधारकों को बाल श्रम उन्मूलन और पुनर्वास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों से कार्य कराने पर सजाओं के बारे में भी बताया गया।

श्री जगन्नाथ पासवान ने सभी को प्रभावी कदम उठाने हेतु प्रेरित किया और बाल श्रम उन्मूलन हेतु सभी को सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी हितधारकों से किसी भी परिस्थिति में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष परोक्ष रूप से बाल मजदूर से कोई कार्य नहीं लिए जाने संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
श्री संजीव कुमार, उप श्रम आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल ने बताया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में रू०- 3,000/-(तीन हजार) प्रति विमुक्त बाल श्रमिक एवं 25,000/-मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का प्रावधान है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन और पुनर्वास के लिए राज्य सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना है।

Taza Khabar