पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* मदरसा के नाम पर बड़ा खेल: हेड मौलवी की साजिश से कस्बा में तनाव
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया, बिहार – कसबा नगर परिषद वार्ड नंबर 14 स्थित मदरसा कलिमीयां उर्दू बाजार कस्बा रजिस्ट्रेशन नंबर 849 का नाम बदलकर दारुल उलूम कलिमियां करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कयूम अंसारी ने हेड मौलवी को डांट फटकार लगाई और दारुलउलूम का नेम प्लेट हटाने का आदेश दिया था, साथ ही 4 साल तक बर्खास्त भी कर दिया गया था। लेकिन, 2 फरवरी को होने वाले जलसा के बैनर पोस्टर में फिर से वही गलती दोहराई गई है, जिससे लोगों में खलबली मची हुई है।
कस्बा के लोग इसे हेड मौलवी की एक साजिश बता रहे हैं और मदरसा कमेटी की खामोशी पर सवाल उठा रहे हैं। मदरसा के एक मेंबर ने बताया कि जलसा कब हो रहा है मुझे नहीं मालूम, जब बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना के ऑफिस जाकर पता लगाया गया तो पता चला कि मदरसा कलिनीयां उर्दू बाजार कस्बा रजिस्ट्रेशन नंबर 849 ही है, और दारुल उलूम नाम सरासर ग़लत है, जांच कर कार्रवाई होगी, और अब तक मदरसा का आमद, खर्च और बचत नहीं दिखाना यह कमेटी की जवाबदेही है , कस्बा के लोगों ने बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड पटना से अभिलंब किसी गैर कानूनी तरीके से नाम पर कार्रवाई करने की मांग की है,
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,