पूर्णिया नगर निगम की पहल: रिफ्यूज कॉम्पेक्टर से रोज हो रही बड़े डस्टबिनों की सफाई*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया!महापौर विभा कुमारी बोलीं- स्वच्छ पूर्णिया, सुंदर पूर्णिया हमारा संकल्प_
पूर्णियां बिहार। स्वच्छ पूर्णिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर निगम पूर्णिया लगातार बेहतरीन काम कर रहा है। महापौर विभा कुमारी के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे गए बड़े-बड़े डस्टबिनों को अब रिफ्यूज कॉम्पेक्टर मशीन के माध्यम से प्रतिदिन खाली कराया जा रहा है।
नगर निगम की टीम नियमित रूप से कचरा उठाव एवं सफाई कार्य में जुटी हुई है। मकसद साफ है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।
*कैसे हो रही सफाई?*
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और वार्डों में रखे गए बड़े डस्टबिनों को अत्याधुनिक रिफ्यूज कॉम्पेक्टर मशीन से रोजाना खाली किया जा रहा है। इससे कचरा सड़क पर फैलता नहीं और बदबू की समस्या भी खत्म हो रही है। कचरे को कॉम्पेक्ट कर सीधे डंपिंग पॉइंट पर भेजा जा रहा है।
*महापौर की अपील*
महापौर विभा कुमारी ने कहा, “स्वच्छ पूर्णिया, सुंदर पूर्णिया और स्वस्थ पूर्णिया बनाना हमारा संकल्प है। नगर निगम की टीम दिन-रात सफाई कार्य में लगी है। लेकिन शहर को साफ रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। मैं सभी शहरवासियों से अपील करती हूं कि कचरा डस्टबिन में ही डालें। सड़क पर कचरा न फेंके। जब जनभागीदारी होगी तभी पूर्णिया क्लीन सिटी बनेगा।”
*लगातार जारी है अभियान*
नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाई शाखा के कर्मचारी सुबह से ही वार्डों में पहुंच रहे हैं। रिफ्यूज कॉम्पेक्टर के साथ-साथ नियमित झाड़ू, नालों की सफाई और कचरा उठाव का काम भी तेजी से चल रहा है।
शहरवासियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि रिफ्यूज कॉम्पेक्टर से सफाई के बाद अब चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार नहीं लगता।

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*