पुणे09फरवरी25* रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 65 साल की महिला की मौत, एक घायल
महाराष्ट्र के पुणे में कोंधवा इलाके में रविवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 65 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा पुणे के एनआईबीएम रोड स्थित सनश्री बिल्डिंग के चौथे मंजिल के एक फ्लैट में दोपहर करीब 3 बजे हुआ.आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
कोंधवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विनय पाटणकर ने बताया कि आग लगने के समय फ्लैट में तीन लोग मौजूद थे. इनमें से एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, जबकि 65 साल की महिला और एक अन्य व्यक्ति आग में फंस गए. बाद में दोनों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत हो गई.
शुरुआती जांच के अनुसार, आग एक जलते हुए दीये से लगी, जिससे कमरे में रखे पर्दे ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया. हालांकि, दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया.
आग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्य में मदद करने लगे. दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी और बाद में उसकी मौत हो गई.

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया