March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पन्ना म0प्र029मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पन्ना जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।

पन्ना म0प्र029मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पन्ना जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।

पन्ना म0प्र029मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पन्ना जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।

संवाददाता आरती कपूर की खास रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक

 

[29/03, 9:13 pm] +91 93698 91611: *_⚡नगरीय क्षेत्रों में भी 30 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान नगरीय निकायों के जल-स्रोतों को अविरल बनाये जाने के लिये जन-भागीदारी से होंगे कार्य⚡_*
पन्ना। प्रदेश के नगरीय निकायों के जल-स्रोतों, नदी, तालाबों, कुआँ, बावड़ी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिये 30 मार्च रविवार से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान में नगरीय निकायों द्वारा अधिक से अधिक जन-भागीदारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने नगर निगम, नगरपालिका परिषद और नगर परिषद को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। नगरीय निकायों द्वारा केन्द्र सरकार की अमृत-2.0 योजना अंतर्गत जल संरचनाओं के उन्नयन का कार्य भी वर्तमान में किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 30 मार्च, 2025 वर्ष प्रतिपदा के दिन क्षिप्रा नदी के तट पर किया जा रहा है। इसी दिन अन्य जिलों के नगरीय निकायों में जन-समुदाय की उपस्थिति में जल संरक्षण एवं संवर्धन के एक कार्य की शुरूआत जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जायेगी।

नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय की अपील

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों से 30 मार्च से 30 जून तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने की अपील की है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा है कि जल-स्रोतों के संरक्षण का दायित्व सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का भी है। उन्होंने इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये महिला जन-प्रतिनिधियों से विशेष आग्रह किया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जल संरक्षण के कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा।

अभियान के दौरान विशेष दिनों पर होंगे आयोजन

जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान गंगा दशहरा 5 जून को नगरीय निकायों में प्रसिद्ध लोक कलाकार की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। बट सावित्री पूर्णिमा के अवसर पर जल संरचनाओं के आसपास पौध-रोपण का कार्य भी किया जायेगा। इस दिन मातृ शक्ति को वृक्षों के लाभ से परिचित कराते हुए प्रकृति और पौध-संरक्षण की शपथ दिलायी जायेगी। विक्रमोत्सव-2025 में 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन होगा।

नगरीय निकायों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि जल संरचनाओं में मिलने वाले गंदे पानी के नालों को स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के अंतर्गत लिक्विड बेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के माध्यम से डायवर्सन के बाद शोधित कर जल संरचनाओं में छोड़ा जाये। पेयजल सुविधा के लिये शहर के मुख्य स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाये। नगरीय क्षेत्र की कॉलोनी में रैन-वॉटर हॉर्वेस्टिंग प्रणाली को स्थापित किया जाये। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर उपयोग किये जा रहे पानी के अपव्यय को रोकने के लिये लीकेज सुधारने की व्यवस्था की जाये। नगरीय निकायों को उक्त निर्देशों के साथ हरित क्षेत्र (ग्रीन बेल्ट) बनाये जाने के लिये भी कहा गया है। जल संरचनाओं के गहरीकरण के दौरान निकलने वाली मिट्टी को किसानों को दिये जाने के लिये कहा गया है। प्रत्येक नगरीय निकाय को जलदूत, जल मित्र और अमृत मित्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। नगरीय निकायों द्वारा कार्यक्रम की मॉनीटरिंग के लिये माय भारत पोर्टल का उपयोग किया जायेगा।
[29/03, 9:13 pm] +91 93698 91611: *_🌈🌈कार्ययोजना बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाएं: मुख्यमंत्री ई-ऑफिस व्यवस्था 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से लागू करें: मुख्य सचिव_*
पन्ना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गत शुक्रवार को समाधान ऑनलाइन में विभिन्न जिलों के आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को अपनी दक्षता से निरंतर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। सीएम ने आवेदकों की विभागीय समस्याओं व शिकायतों के निराकरण के अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान, डूबने की दुर्घटनाओं पर रोकथाम तथा कानून व्यवस्था एवं राजस्व के विषयों पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की पूरी कार्ययोजना बनाकर हर जिले में जल संरक्षण और जल संवर्धन के कार्य कराएं। अभियान में आमजनता की भी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करें। आगामी 30 मार्च को विक्रम नववर्ष गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा। यह महज नववर्ष की शुरूआत नहीं है। यह काल गणना की प्रथम तिथि है। विक्रम संवत नक्षत्रीय गणना राशियों तथा वैदिक गणना को समाहित किए हुए है। इन सबकी चर्चा 30 मार्च के कार्यक्रम में होनी चाहिए। विक्रम नववर्ष सूर्य उपासना से भी जुड़ा हुआ है।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि ई-ऑफिस की व्यवस्था 30 अप्रैल तक हर हाल में लागू कर दें। इसके बाद कोई भी फाइल भौतिक रूप से एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास नहीं जाएगी। ई-ऑफिस से प्रशासनिक कार्यों में समय की बचत होने के साथ दक्षता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अपने जिले की कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करें। अपने सूचना तंत्र को सुदृढ़ रखें। राजस्व अधिकारी रोस्टर के अनुसार अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। आगामी गर्मियों में पेयजल की समुचित व्यवस्था हर बसाहट में करें। पूरे प्रदेश में इन गर्मियों में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कर दें कि अगले वर्ष कहीं भी पेयजल परिवहन की नौबत न आए। सभी अधिकारी वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय योजनाओं के लक्ष्य 15 अप्रैल तक निर्धारित कर दें। समाधान ऑनलाइन तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान दें। लंबित प्रकरणों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवाही करें। कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की हर सप्ताह समीक्षा करें। इस मौके पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सांईं कृष्ण एस थोटा, डीएफओ अनुपम शर्मा एवं गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[29/03, 9:13 pm] +91 93698 91611: *_💥✍जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी संबंधित विभाग निर्देशों का अक्षरशः पालन कर अभियान को सफल बनाएं: कलेक्टर_*

*_अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित कराएं_*
—–
पन्ना । कलेक्टर सुरेश कुमार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के आयोजन में सभी संबंधित विभाग को निर्देशों का अक्षरशः पालन कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के अवसर पर अभियान में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजन की जिले में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए संबंधित विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई जवाबदेही का क्रियान्वयन समय सीमा में कराने के लिए कहा। संपूर्ण जल गंगा संवर्धन अभियान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन 30 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा। अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना, संस्थागत व्यवस्थाओं के अलावा 15 प्रमुख विभागों को सौपे गए दायित्वों की पृथक-पृथक समीक्षा कर क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को जो विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं, उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्थानीय स्तर की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाएं और उनके क्रियान्वयन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यों की मॉनीटरिंग के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक समाज का जुड़ाव और जनभागीदारी हो और जल के उपयोग, संरक्षण की महत्ता संबंधी दायित्वों का स्वंय पालन करें और अन्य समाजबंधुओं को अभिप्रेरित करें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजन और क्रियान्वयन के संबंध में जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, उसका जिले में अक्षरशः क्रियान्वयन हो और उपलब्धियां स्पष्ट रूप से परलक्षित हों। कलेक्टर ने कहा कि अभियान से संबंधित तमाम जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और अभियान की मंशा से जिले का हर नागरिक परिचित हो। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर आयोजनो का ब्यौरा आमजनों तक पहुंचाने के सफल प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व वर्षो में निर्मित कराए गए सभी जल स्त्रोतों का संवर्धन हो, इसके लिए साफ सफाई, जीर्णोद्धार, मरम्मत, जल स्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, मानसून में पौधरोपण अधिक से अधिक हो इसके लिए पूर्व में ही तैयारियां सुनिश्चित करने के अलावा अभियान का शुभांरभ तथा कार्यवधि के दौरान संपादित होने वाले कार्यों तथा संस्थागत व्यवस्था और सहभागी विभाग पर गहन प्रकाश डाला। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सतीष शर्मा, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
[29/03, 9:13 pm] +91 93698 91611: जल संरचनाओं एवं अमृत सरोवर कार्यों को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के निर्देश
—-
पन्ना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार तीन माह तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में मनरेगा योजना अंतर्गत जिले में पूर्व में निर्मित किए गए सभी अमृत सरोवर कार्यों तथा जल संरचनाओं को राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाएगा। साथ ही जल संरचनाओं के अतिक्रमण को चिन्हित करने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जाएगी। इस संबंध में उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग सहित समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को संबंधित जल संरचनाओं की सूची अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
[29/03, 9:13 pm] +91 93698 91611: माय भारत पोर्टल पर होगा जलदूत का पंजीयन
—-
पन्ना। शासन के निर्देशानुसार 30 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी के लिए वॉलेंटियर्स के रूप में प्रेरित करने के उद्देश्य से जलदूत का पंजीयन किया जाएगा। इच्छुकजन मॉय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। स्वसहायता समूह की सीआरपी, जनअभियान परिषद के मैदानी कार्यकर्ता, सामाजिक अंकेक्षण इकाई के व्हीएसए, मेट, जल संरक्षण अथवा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के अन्य क्षेत्रों में रूचि रखने वाले युवा, स्वयं के संसाधन से जल संरक्षण कार्य करने वाले युवा एवं कृषक इत्यादि जल दूत के रूप में पंजीयन करा सकते हैं।
[29/03, 9:13 pm] +91 93698 91611: *मैहर – पुलिस ने 24 वर्षीय युवती को मुंगावली,अशोकनगर से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द*

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल नागर एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

*विवरण*- दिनांक 17/03/25 को रीवा निवासी फरियादी द्वारा मुण्डन कार्यक्रम के दौरान अपनी 24 वर्षीय पुत्री के मां शारदा माता मंदिर से अचानक लापता हो जाने पर देवी जी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। फरियादी की सूचना पर थाना कोतवाली, मैहर में गुम इंसान कायम कर पुलिस के द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर युवती की लगातार तलाश की गई। भौतिक एवम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती के मुंगावली अशोकनगर में होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर अशोकनगर रवाना की गई। जो युवती को सकुशल बरामद कर मैहर वापस ले आई । जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, उप निरीक्षक महेंद्र गौतम ,asi अरविंद द्विवेदी, प्रधान आर विनोद सिंह एवम साइबर सेल मैहर से संदीप सिंह परिहार ,सुशील द्विवेदी की रही

Taza Khabar