पंजाब7अक्टूबर*ट्रैफिक प्रभारी ने बिना नंबरी मोटरसाईकिलों को बंद किया, कुछ के काटे चालान
अबोहर, 7 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा यात्रायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई बाज सिंह, एएसआई राजपाल सिंह, एएसआई शेर सिंह, लेडीज कांस्टेबल व अन्य पुलिस पार्टी ने सुनील सिनेमा रोड के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने चार बिना नंबरी मोटरसाईकिलों को बंद किया है। इन बाईकों के दस्तावेज भी नहीं थे। कुछ लोगों के चालान भी काटे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोटरसाईकिल व अन्य वाहन चलाने वाले अपने वाहनों के दस्तावेज साथ रखें। लूटपाट करने वाले लोगों को काबू करने के लिए कड़ी नाकाबंदी की गई। जनता पुलिस का सहयोग करे।
फोटो:3, पुलिस पार्टी चालान काटती हुई।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें