February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब31मार्च*एक्साईज विभाग व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी ने सांझे आप्रेशन में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की

पंजाब31मार्च*एक्साईज विभाग व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी ने सांझे आप्रेशन में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की

पंजाब31मार्च*एक्साईज विभाग व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी ने सांझे आप्रेशन में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की
अबोहर, 31 मार्च (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई जरनैल सिंह तथा एक्साईज विभाग के इंस्पैक्टर राजवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव साबुआना में मुखबिर की सूचना के आधार पर बलविंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र चनन सिंह ढाणी साबुआना दाखली में छापा मारकर 140 लीटर लाहन बरामद की है। इसके अलावा गांव कंधवाला हाजरखां में छापा मार कर जसवंत सिंह पुत्र सुरजन सिंह से 80 लीटर अवैध शराब बरामद की है। कंधवाला हाजरखां में एएसआई भजनदास व अन्य पुलिस पार्टी ने बलवंत सिंह पुत्र पाला सिंह के घर छापा मारकर 50 बोतलें लाहर व 20 बोतल अवैध शराब बरामद की। इस मौके पर डीएसपी तथा अन्य पुलिस पार्टी, एक्साईज विभाग की टीम के साथ रेड की गई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आज अदालत में पेश किया जायेगा।
फोटो:4, जांच करती पुलिस व बरामद की गई अवैध शराब व लाहन।

Taza Khabar