पंजाब26अप्रैल*चार साल पुराना भगौड़ा आरोपी चानन सिंह काबू
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पीओ स्टाफ द्वारा 2017 में थाना बहाववाला में कनक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें चानन सिंह पुत्र सूबा सिंह के खिलाफ कनक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। चानन सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। पीओ स्टाफ ने चानन सिंह को गिरफ्तार कर थाना बहाववाला के हवाले किया था। थाना प्रभारी गुरविंद्र कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने मुकदमा नं. 121, 20.11.2017 के आरोपी चानन सिंह पुत्र सूबा सिंह वासी तरनतारन को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में अभी कुछ आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कानपुर देहात24अगस्त2026*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश