पंजाब25सितम्बर*सफाई अभियान में लगातार सेवाएं दे रहे हैं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सदस्य
संस्थान की सेवाएं सराहनीय : संदीप जाखड़
अबोहर, 25 सितंबर (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। आज सफाई अभियान के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। इस मौके पर संस्थान के राजिंद्र सोनी, प्रिंस चावला, प्रदीप कुमार, राजिंद्र प्रजापती, अंग्रेज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को चाय व नाश्ता वितरित किया। गौरतलब है कि संस्थान द्वारा इससे पहले भी लगातार सफाई अभियान में चाय-नाश्ते का प्रबंध किया है। नगर निगम के मेयर विमल ठठई, डॉ. नवीन सेठी, संजय जाखड, दविंद्र सरपंच रामकोट, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, नगर निगम के वार्ड नं. 34 से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत अरोड़ा सोनू, डॉ. राजिंद्र गिरधर, वेदप्रकाश अल्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, समाज सेवी राकेश कलानी कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, एमसी गुरमुख, राजकुमार निराणियां डिप्टी मेयर, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, लाली शर्मा, हरप्रीत सिंह बहल, विनय, सुरिंद्र सिंह बहल ने उनका आभार व्यक्त किया।
फोटो: 4, दिव्य ज्योति संस्थान के सदस्य चाय-नाश्ता वितरित करते हुए
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें