पंजाब25नवम्बर2022*80 ग्राम हैरोइन सहित तीन आरोपी काबू
अबोहर, 25 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस सीतोगुन्नो की तरफ जा रही थी। खास मुखबिर ने सूचना दी कि सर्बजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी अमृतसर साहिब, रिंकू पुत्र लीलू राम वासी रूपनगर बारेका, ओमप्रकाश पुत्र दलीप कुमार वासी ढाबा कोकरियां नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को मोटरसाईकिल पर आते दिखाई दिये। तलाशी लेने पर इनसे 80 ग्राम हैराइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जायेगा कि यह नशा कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करना था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी आरोपियों को ले जाते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री