पंजाब25अक्टूबर*पांच वर्ष पुराना भगौड़ा पुलिस ने किया काबू, जेल भेजा
अबोहर 25 अक्तूबर (शर्मा ): नगर थाना के एएसआई कृष्ण लाल व रेलवे थाना के प्रभारी कस्तूरलाल, एएसआई वधवा राम, एएसआई दयासिंह, कुलवंत सिंह भजन लाल व अन्य पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि सुमेश उर्फ सोनू पुत्र आकाश छाबड़ा गली नं.5, पंजपीर टिब्बा जो स्टेशन पर गाड़ी पर जाने की फिराक में है। पुलिस ने उसे काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत ने 10.09.2021 को सुमेश को भगौड़ा घोषित किया था। उसे पकडऩे के लिए छापा मारी जारी थी। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर पुलिस ने मुकदमा नं.204, 17.10.2021 भांदस की धारा 457, 380, 511 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। आरोपी जीवन सिंह गुरूद्वारा में चोरी करने की कोशिश में काबू किया था। जमानत होने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। जिसे आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदातल में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश पारित किये।
फोटो: 6, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*