October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब25अक्टूबर*नकली चैक लगाने वाला आरोपी मोहित अरोड़ा दो दिन के पुलिस रिमांड के पश्चात जेल भेजा

पंजाब25अक्टूबर*नकली चैक लगाने वाला आरोपी मोहित अरोड़ा दो दिन के पुलिस रिमांड के पश्चात जेल भेजा

पंजाब25अक्टूबर*नकली चैक लगाने वाला आरोपी मोहित अरोड़ा दो दिन के पुलिस रिमांड के पश्चात जेल भेजा
अबोहर 25 अक्तूबर (शर्मा ): नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह व एएसआइ सुरिंद्रपाल अन्य पुलिस पार्टी ने बैंक में जाली नाम का चैक लगाकर कैश करवाने वाले मोहित अरोड़ा पुत्र विकास कुमार वासी हाऊस नं. 70 ए बिरोवाली ढाब बस्ती राम श्री अमृतसर साहिब पंजाब को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। जिसे आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश पारित किये। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि पुलिस ने प्रेम कुमार वासी हाऊस नं. 275 गंगानगर रोड रिधी सिद्धी कालोनी अबोहर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक चैक 90920 रूपये का चैक विजय कुमार से विजय कुमार को दिया था। जबकि इस चैक को मोहित कुमार लेकर बैंक में पहुंचा। जब बैंक कर्मचारियों को शक हुआ था उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर मोहित कुमार को काबू किया। प्रेम कुमार के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 243, 22.10.2021 भांदस की धारा 419, 420, 465, 467, 471, 120बी के तहत मोहित कुमार पुत्र विशाल कुमार अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोहित कुमार ने बताया कि उसके साथ दो युवक विशाल अरोड़ा व सोनू उर्फ रजनीश चौहान थे। जब उन्हें पता चला तो वह मौके से फरार हो गये। मामले की जांच नगर थाना अबोहर पुलिस कर रही है।
फोटो नं 5 पुलिस पार्टी व आरोपी

Taza Khabar