पंजाब24फरवरी*दहेज के लिए पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 24 फरवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखबिंद्र सिंह बराड़, नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार व एएसआई लालचंद ने दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारने वाले पति सतपाल उर्फ सोनू पुत्र कृष्ण लाल वासी ढाणी सफी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को दिये बयानों में मंगाराम पुत्र हेतराम वासी खाटवां के बयानों पर उसकी बेटी अनुसुईया को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं.33, 23.2.2023 भांदस की धारा 304बी के तहत मामला दर्ज किया है। लडक़ी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया। लडक़ी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अनुसुईया की शादी ढाणी सफी निवासी सतपाल उर्फ सोनू के साथ 6-7 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद उसका पति मोटरसाईकिल की डिमांड करने लगा। मांग पूरी न होने के कारण उसके पति ने अनुसुईया को मौत के घाट उतार दिया।
फोटो:1, जानकारी देती पुलिस व आरोपी पति।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री