पंजाब23जून2023*थाना बहाववाला पुलिस ने 144 पऊए राजस्थानी शराब सहित युवक को किया काबू
अबोहर, 23 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, बजीतपुर भोमा के चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह ने राजस्थान से शराब लाकर बेचने का काम करने वाले सूरज उर्फ काला पुत्र मंगतराए वासी चक राधेवाला को 144 पऊए राजस्थानी बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*
लखनऊ11 अक्टूबर 26*बीजेपी छोड़ धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल।*
महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान