पंजाब23अप्रैल*10वीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
अबोहर, 23 अप्रैल (शर्मा): गांव दौलतपुरा निवासी 10वीं कक्षा की छात्राओं शालू, कुसुम, किरण बाल ने बताया कि वह सरकारी स्कूल खुईयांसरवर में पढ़ती हैं। छुट्टी के बाद जब वह घर जा रहीं थी तो विनेाद कुमार व उसके दोस्तों ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए आईसक्रीम खिलाने की मांग की। इन छात्राओं ने अपने परिजनों को इस संबंध बताया और कहा कि पिछले काफी समय से उक्त लड़के उन्हें परेशान कर रहे हैं। गांव के लोगों तथा परिवार वालों ने मिलकर विनोद कुमार को पकड़कर उसकी अच्छी खासी धुलाई की। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। युवक विनोद कुमार सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने लड़कियों के बयानों पर मुकदमा नं्. 41, 20.04.2022 भांदस की धारा 354 आईपीसी के तहत विनोद कुमार पुत्र राजकुमार व अन्य तीन वासी दौलतपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़कियों के परिजनों ने मांग की है कि आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये नहीं तो वह थाने के बाहर धरना लगायेंगे। छेड़छाड़ के आरोपी लड़के के बयानों पर भी पुलिस ने 5 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। यह मामला राजनीतिक शिकार हो चुका है। इस मामले में अपनी दुश्मनी निकालने के लिए लड़के के परिजनों को इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि गांव दौलतपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि मेरा नाम कुछ पत्रकारों ने अपनी रंजिश निकालने के लिए मेरा नाम इस मामले में उछाला है जबकि मैं उस वक्त गांव दौलतपुरा में नहीं था। जल्द ही उनको लीगल नोटिस दिया जायेगा व अदालत में केस किया जायेगा। लोगों का कहना है कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले किसी भी आरोपियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पंजाब व केंद्र सरकार ने कई कदम उठाये हैं लेकिन राजनीतिक दबाव में पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है।
फोटो : 6, जानकारी देते युवतियां
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR