पंजाब22नवम्बर24*भगौड़ा आरोपी छिंदर सिंह को पुलिस ने काबू किया
अबोहर, 22 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने इरादा कत्ल के आरोपी ट्रक चालक छिंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी कमरापत्त्ी जैतो मंडी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को सीनियर सैशन जज अवतार सिंह की अदालत में पेश किया जायेगा। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मुकदम नं. 57, 26.4.22 भांदस की धारा 304, 427, आईपीसी के तहत छिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। छिंदर सिंह कैंटर चालक है और इसने अपने कैंटर से तीन लोगों को रौंद दिया था। छिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। तारीख पर उपस्थित न होने पर अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसे काबू किया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें