February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब22जुल7 किलो चूरा पोस्त सहित ड्राईवर काबू

पंजाब22जुल7 किलो चूरा पोस्त सहित ड्राईवर काबू

पंजाब22जुल7 किलो चूरा पोस्त सहित ड्राईवर काबू
अबोहर, 22 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह, एएसआई इकबाल सिंह व अन्य टीम ने कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्राले को रोककर तलाशी ली तो चालक से 7 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान भूपिंद्र सिंह पुत्र इकबाल सिंह वासी सभरां तहसील पटी जिला तरनतारन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar