पंजाब22जुलाई*770 लीटर लाहर सहित दो काबू, तीसरा फरार
अबोहर, 22 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना नं. 1 के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआई लालचंद व अन्य टीम ढाणी करनैल की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग शराब निकालकर बेचने का काम करते हैं। अगर छापा मारकर पकड़ा जाये तो भारी मात्रा में लाहन व शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। मौके से दो आरोपियों को काबू किया जिसमें हरबंस सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, कृष्ण सिंह पुत्र इकबाल सिंह वासी ढाणी करनैल जबकि तीसरा लवप्रीत सिंह पुत्र जगीर सिंह वासी ढाणी करनैल मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 770 लीटर लाहन बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 217, 21.07.22 एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने हरबंस सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, कृष्ण सिंह पुत्र इकबाल सिंह वासी ढाणी करनैल को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
चंडीगढ़7अगस्त26*एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल किया
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*