पंजाब20सितम्बर*नानी के घर से अपने घर जा रही युवती का मोटरसाईकिल सवारों ने मोबाईल छीना, फरार
जल्द आरोपियों को किया जायेगा गिरफ्तार : एसएचओ बलजीत सिंह
अबोहर, 20 सितंबर (शर्मा): अबोहर शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा छीना झपटी करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद काफी हद तक सफलता हासिल की है। परंतु फिर भी मोबाईल झपटमारी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। धर्मनगरी गली स्थित अपनी नानी के घर से नेहा पुत्री सतीश कुमार अपने घर पंजपीर टिब्बा जा रही थी कि रास्ते में मोटरसाईकिल सवार युवकों ने उसका मोबाईल छीनकर फरार हो गये। नेहा के पिता सतीश कुमार ने नगर थाना प्रभारी दलजीत सिंह को इसके बारे में जानकारी दी। नगर थाना के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि ईएमआई नंबर से मोबाईल ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो: 1, फाईल फोटो: युवतियां व मोटरसाईकिल सवार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,