पंजाब19सितम्बर*26 हजार 400 नशीली गोलियों सहित दो काबू
अबोहर, 19 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सप्पांवाली की तरफ जा रहे थे कि सामने से दो व्यक्ति हाथ में बैग लिए हुए संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोक कर बैगों की तलाशी ली तो बैग से 26 हजार 400 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिन्द्र वधवा उर्फ हैप्पी पुत्र जनक राज वासी राधा स्वामी कालोनी गली नं. 4, फाजिल्का व जसकरण सिंह उर्फ काका पुत्र मलकीत सिंह वासी डबवाली कलां थाना अरनीवाला के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 141, 19.09.2021 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि हरिंंद्र सिंह व जसकरण सिंह दोनों अरनी वाला में पैलेस ठेकेपर लेकर काम करते थे। दोनों ने राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर बेचने का काम शुरू किया था। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी व अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:1, आरोपियों से बरामद नशीली गोलियां दिखाती पुलिस व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन