पंजाब19मार्च*पंजाब नैशनल बल्लुआना कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने वाले चाचा भतीजा की जमानत याचिका खारिज
अबोहर, 19 मार्च (शर्मा): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में चाचा-भतीजा जसवंत सिंह पुत्र करनैल सिंह व जसविंद्र सिंह उर्फ लभा पुत्र दर्शन सिंह वासी भंगाला के वकील ने जमानत याचिका दायर की। दूसरी ओर बैंक कर्मचारी के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संदीप बजाज की दलीलों केा मद्देनजर रखते हुए चाचा भतीजा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बल्लुआना में पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारी आशु प्रताप पुत्र दर्शन लाल वासी एकता कालोनी अबोहर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 14, 28.2.2022 भांदस की धारा 353, 186, 332, 342, 427, 34 आईपीसी के तहत जसवंत सिंह पुत्र करनैल सिंह व जसविंद्र सिंह उर्फ लभा पुत्र दर्शन सिंह वासी भंगाला व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आशु प्रताप ने आरोप लगाया कि वह गांव में घर के लोन संबंधी सेटलमैंट के लिए गया था तो उक्त सभी ने उसपर हमला कर दिया और काम में विघ्र डाला।
फोटो: 4, शिकायतकर्ता आशु प्रताप, जानकारी देती पुलिस व पकड़े गए आरोपी

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*