पंजाब19दिसम्बर24*नगर थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में 3 आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 19 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने लिंक रोड बाईपास बहाववलवासी रोड पर तीन युवकों द्वारा चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। 2 मोटरसाईकिल बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ सन्नी पुत्र निशान सिंह वासी गली नं.2, रामनगर अबोहर, राजा पुत्र जागीर सिंह इंदिरा नगर अबोहर, पवन कुमार पुत्र सुभाषचंद्र वासी इंदिरा नगरी अबोहर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 262, 18.12.24 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। रिमांड के दौरान और मोटरसाईकिल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*