पंजाब18फरवरी25*ट्रक की टक्कर से बस नाले में गिरी छः यात्रियों की मौत*
पंजाब के फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर शाही हवेली के पास एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस सेम नाले में गिर गई। इस दौरान यात्रियों से खचाखच भरी न्यू दीप कंपनी की बस में सवार पांच से छह यात्रियों की मौत की खबर है। घायल यात्रियों को यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।प्रशासन और समाजसेवी संगठन मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इलाज के दौरान एक भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें