March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब18जूनपार्षद सेवा सिंह के बेटे पर कातिलाना हमला

पंजाब18जूनपार्षद सेवा सिंह के बेटे पर कातिलाना हमला

पंजाब18जूनपार्षद सेवा सिंह के बेटे पर कातिलाना हमला
9 आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज
अबोहर, 18 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी संदीप सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ गुण्डागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सतपाल सिंह ने पंजपीर निवासी पार्षद सेवा सिंह के बेटे अमरिंद्र सिंह के बेटे पर कातिलाना हमले करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार अमरिंद्र सिंह पुत्र सेवा के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 142, 18.06.22 भांदस की धारा 307, 341, 324, 323, 427, 148, 149 के तहत नवदीप बाठ पुत्र सोहन सिंह वासी किकरखेड़ा, निजर सिंह, सुख करण सिंह कैलाश नगर अबोहर, अमित संधू, निरवैर सिंह रूकनपुरा खुईखेड़ा, सन्नी व अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अमरिंद्र सिंह अपनी कार में जा रहा था। उक्त सभी लोगों ने एक साजिश के तहत उसपर हमला बोल दिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच एएसआई सतपाल कर रहे हैं।
फोटो: 3, घायल अमरिंद्र सिंह व टूटी हुई कार