पंजाब17जून*40 किलो चूरा पोस्त आरोपी ड्राईवर कंडक्टर को जेल भेजा
अबोहर, 17 जून (शर्मा): थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जगराज सिंह ने 40 किलो पोस्त सहित पकड़े गए ड्राईवर कंडक्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मग्गर सिंह, चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र दरबारा सिंह वासी शाहबाणा जमालपुर तहसील व जिला लुधियाना को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जगराज सिंह, एएसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सैयदांवाली सेमनाले के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक कैंटर पीबी 10एचयू 6994 आता दिखाई दिया। कैंटर में प्याज लदे हुए थे। तलाशी लेने पर कैंटर में से 40 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मग्गर सिंह, चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र दरबारा सिंह वासी शाहबाणा जमालपुर तहसील व जिला लुधियाना के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*