पंजाब17जून*गांव झोरडख़ेड़ा के पूर्व सरपंच के साथ जमीन बेचने के नाम पर ठग्गी मारने वाले 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 17 जून (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह को एक प्रार्थना पत्र लिखकर गांव झोरडख़ेड़ के पूर्व सरपंच जगतार सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने मांग की थी कि कुछ लोगों को जमीन खरीदने के लिए एडवांस 53 लाख रूपये दिये थे जहां इकरार नामा लिखा गया था। इसमें 6 व्यक्ति शामिल थे। सरपंच को पता लगा कि नवरिंद्र सिंह पुत्र इकबाल सिंह के 15 किले बेचने के लिए बठिण्डा पार्टी के साथ पहले से ही इकरार नामा कर रखा था। इन लोगों ने सरपंच के साथ धोखाधड़ी की है। नवरिंद्र सिंह के अलावा गुरसेवक सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी डंडे जिला बठिण्डा, प्रिथपाल पुत्र जगजीत सिंह वासी मॉडल टाऊन बठिण्डा, मोनू पुत्र महिंद्र वासी सीतोगुन्नो के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। जांच के बाद फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। थाना बहाववाला के प्रभारी जगतार सिंह ने पूर्व सरपंच झोरखेड़ा के बयानों पर मुकादमा नं. 64, 16.06.22, भांदस की धारा 420, 406, 120बी के तहत उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच चौकी सीतोगुननो के प्रभारी मनजीत सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 14 दिन का नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:1 जानकारी देते पूर्व सरपंच जगतार सिंह व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*