पंजाब17अक्टूबर*सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस द्वारा 10 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर के सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि विक्की खुंगर पुत्र तरसेम खुंगर वासी गली नं. 3 जैन नगरी अबोहर, अभी नरूला पुत्र मोहन लाल नरूला पटेल नगर गली नं.2, हालाबाद बसंत नगरी जो नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। दोनों आरोपियों से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 86, 16.10.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*