पंजाब17अक्टूबर*डॉ. प्रगट सिंह से मारपीट कर गाड़ी लूटने के आरोपियों को 6 दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा
तीन व्यक्ति और नामजद
अबोहर, 17 अक्तूबर (शर्मा/सोनू):डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सीआईए स्टाफ फाजिल्का प्रभारी अमरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सीतो बाईपास पर डॉ. प्रगट सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी फक्रसर थैड़ी तहसील मलोट जिला मुक्तसर साहिब से मारपीट करने व उनकी गाड़ी छीन कर ले जाने के मामले में दो आरोपी जसदीप सिंह उर्फ जस बाबा पुत्र प्रताप सिंह वासी माछीवाड़ा फिरोजपुर, जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र महेंद्र सिंह वासी फिरोजपुर बाघ बस्ती फिरोजपुर को जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर न्यायाधीश जसबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 और व्यक्तियों को इस मामले में नामजद किया है। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही 307, 302 व अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 9.03.22 को डॉ. प्रगट सिंह अपनी गाड़ी से राजस्थान की ओर जा रहा था। सीतो बाईपास पर युवकों ने आगे कार लगाकर डॉक्टर से मारपीट कर कार छीन ली थी। पुलिस ने डॉक्टर के बयानों पर मुकदमा नं. 31, 9.03.2022 भांदस की धारा 382 आईपीसी के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!