पंजाब17अक्टूबर*नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा, प्रोपर्टी भी जब्त की जायेगी : आईजी जसकरण सिंह
सीआईए स्टाफ अबोहर ने ट्रक चालक को 65 किलो पोस्त सहित काबू किया
अबोहर, 17 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर के डीएसपी कैलाश चंद्र शर्मा, सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई मिलखराज गंगानगर बाईपास पर नाकाबंदी कर रखी थी कि एक ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्राले को रोककर तलाशी ली तो ट्राले में से 65 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विपन बत्तरा पुत्र चिमन लाल बत्तरा वासी वरियामनगर अबोहर हनुमानगढ़ रोड के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। पंजाब को नशामुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस ने एक मुहिम चला रखी है। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, एसएसपी फाजिल्का भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल ने बताया कि जो लोग राजस्थान से नशा लाते हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। नशे से बनाई गई सम्पत्ति को जब्त किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंजाब के नौजवानों को बचाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके गांव या शहर में नशे बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पंजाब की जवानी को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि पंजाब नशामुक्त हो सके।
फोटो:1, आरोपी व जानकारी देते आईजी जसकरण सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!