May 7, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर17अक्टूबर*"प्रेरणा" दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल सशक्त महिला का उदारण: सूर्यकांता व्यास

जोधपुर17अक्टूबर*”प्रेरणा” दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल सशक्त महिला का उदारण: सूर्यकांता व्यास

जोधपुर17अक्टूबर*”प्रेरणा” दीपावली शॉपिंग फेस्टिवल सशक्त महिला का उदारण: सूर्यकांता व्यास

जोधपुर। 17 अक्टूबर, जोधपुर की पुष्करणा महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय दीपावाली फेस्टिवल ‘प्रेरणा – एक पहल विकास की ओर’ का समापन रविवार को समारोह पूर्वक हुआ। मेले के अंतिम दिन सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, नगर निगम उत्तर महापौर कुंती परिहार और नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ सहित शहर की कई जानी मानी हस्ती उपस्थित रही और स्टॉल्स लगाने वाली महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।
पुष्करणा समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित होने वाले इस दीपावाली मेले में करीब 57 स्टॉल्स लगी, जिसमे दीपावाली पर काम आने वाली सभी आवश्यक सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध थी।
समापन समारोह के मौके पर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ ने कहा की ये एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है जिसमे कुटीर उद्योग को बढ़ावा देते हुवे अपने घर से ही व्यापार करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर यह दीपावली मेला लगाया गया है, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और समय समय पर ऐसे कार्य करने की आवश्कता है।
आयोजन टीम की अध्यक्ष संतोष पुरोहित बताया की
तीन दिन चले इस मेले में बहुत से गणमान्य अतिथियों का आवागमन रहा तथा जोधपुर की जनता का भी पूर्ण सहयोग मिला।
इस मेले में दीपावली पर काम आने वाली तथा रोजमर्रा के जरूरत की सारी सामाग्री जैसे दीपावाली डेकोरेशन सामाग्री, दीपक, रोशनी हेतु लाइटें और कैंडल्स, मिठाईयां, नमकीन, हैंडलूम सामाग्री और कुछ यूनिक प्रोडक्ट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध थे।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा की पूरी मैनेजमेंट टीम का और स्टॉल्स लगाने वाली सभी महिला उद्यमियों और मेले में आए मेहमानों का संपूर्ण सहयोग रहा।
समापन समारोह के अंत में सभी स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और मेला प्रभारी राखी व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author