पंजाब16मई*नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपी मंगत सिंह व सुरजीत को काबू कर जेल भेजा
अबोहर, 16 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी निर्मल सिंह ने चोरी के आरोपी सुरजीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी नजदीक सरकारी पब्लिक स्कूल सीडफार्म को काबू करने में सफलता हासिल की है। दूसरी ओर मंगत सिंह पुत्र रमेश कुमार वासी पक्कासीडफार्म को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरदोई25मई26* पिहानी में नाला निर्माण की गिट्टी बनी हादसे का सबब, सड़क पर बिखरी बजरी से राहगीर घायल,
हरदोई2जहरीले कीड़े के काटने से 20 वर्षीय युवती की बिगड़ी हालत,
नई दिल्ली25मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*