पंजाब14जुलाई23*5 दिन बाद अबोहर से रवाना हरिद्वार के लिए ट्रेन हुई रवाना, यात्रियों में खुशी की लहर
अबोहर, 14 जुलाई (शर्मा/सोनू): लगातार बारिश के कारण बिगड़ते हालातों के चलते हरिद्वार एक्सप्रैस को रेल विभाग द्वारा बंद कर दिया गया था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब हालात सुधरने के बाद आज शुक्रवार को 5 दिन बाद हरिद्वार के लिए ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि अब यह ट्रेन रूटीन में चलेगी। पिछले जिन यात्रियों की पहले टिकट बुक थी उनको सरकार द्वारा पैसे रिफंड कर दिये जायेंगे। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया, ऑन डॉट कॉरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व समाजसेवी रजत लूथरा ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते कहा कि सावन की सोमवती अमावस्या के चलते गंगा स्नान के लिए यात्रियों को सुविधा होगी। उन्होंने रेलवे विभाग से सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है।
फोटो:2, जानकारी देते स्टेशन मास्टर व ट्रेप
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?