पंजाब12जून2023*दड़ा सट्टा 1100 रूपये की पर्ची समेत रामू उर्फ रामलाल काबू
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी गुरचरण सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दड़ा सट्टे की पर्ची लगाने वाले रामू उर्फ रामलाल पुत्र हंसराज वासी नई आबादी गली नं. 17 बड़ी पौड़ी अबोहर को काबू करने मे सफलता हासिल की है। रामू से 1100 रूपये की पर्ची बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमा नं. 59, 11.06.2023 गेमलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को बरजमानत रिहा किया गया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*