पंजाब12अक्टूबर*युवक पर कातिलाना हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया
-पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी
अबोहर, 12 अक्तूबर (शर्मा): डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह व नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर बजीर सिंह ने बताया कि अमित कुमार पुत्र आत्मा राम वासी गली नं. 12, सुंदर नगरी अबोहर पर 2 रोज पहले युवकों ने उसपर कातिलाना हमला किया था और सोने की चैन व पांच हजार की नगदी छीनने का आरोप लगाया था। अमित कुमार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। नगर थाना पुलिस ने अमित कुमार के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 229, 11.10.2021 भांदस की धारा 379बी, 323, 324, 148, 149, 120बी के तहत साजिश रच कर लूटपाट व हमला करने के आरोपी समन मान वासी पश्चिम विहार कालोनी अबोहर, खुशकरण वासी सीतो रोड, हरीमोहन पुत्र संजय कुमार वासी राजांवाली व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:7, पुलिस पार्टी, घायल अमित व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया