पंजाब09जून2023*शहर में ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट लगाने की मांग
अबोहर, 09 जून (शर्मा/सोनू): शहर में लगातार ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ई-रिक्शा सस्ता होने के साथ-साथ इसमें नंबर प्लेट व ड्राईविंग लाईसेंस का झंझट भी नहीं है। समाजसेवी संस्था नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया व सोनू उर्फ आकाशदीप, रजत लूथरा, संजय उर्फ राजू ने प्रशासन से मांग की है कि इन ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट जरूरी है और जो व्यक्ति ई-रिक्शा चलाता है उसका या तो ड्राईविंग लाईसेंस जरूरी किया जाये या फिर प्रशासन द्वारा इनके आईकार्ड बनाये जायें ताकि कोई हादसा हो जाता तो ई-रिक्शा चालक की पहचान हो सके। इसके अलावा यदि सवारी अपना सामान किसी ई-रिक्शा पर भूल जाती है तो उसे वही ई-रिक्शा ढूंढने में परेशानी आती है। यदि नंबर प्लेट लगी होगी तो यह दिक्कत नहीं आयेगी।
फोटो: 5 ई-रिक्शा व समाजसेवी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*