March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब08फरवरी*चोरी के मोटरसाईकिल सहित एक युवक काबू, पुलिस रिमांड पर

पंजाब08फरवरी*चोरी के मोटरसाईकिल सहित एक युवक काबू, पुलिस रिमांड पर

पंजाब08फरवरी*चोरी के मोटरसाईकिल सहित एक युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 08 फरवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई गुरनाम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी सेठी पैलेस के निकट दौराने चैकिंग जा रहे थे कि सामने से एक मोटरसाईकिल सवार आता दिखाई दिया। उसके बाईक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जब उससे पूछा गया तो मोटरसाईकिल चोरी का निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र शंभु राम वासी वरियाम खेड़ा अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी