पंजाब05जुलाई23*विवाहिता प्रेमिका को किया भाई के हवाले, प्रेमी जेल में
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर पुलिस के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने विवाहिता लक्ष्मी को किडनैप करने के आरोपी सोनू पुत्र शामलाल वासी अजीत नगर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया जबकि विवाहिता लक्ष्मी पत्नी नीरज कुमार ने अदालत में 164 के बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती व अपने प्रेमी सोनू के साथ रहना चाहती है। लक्ष्मी 7 माह से गर्भवती है। अदालत ने उसकी उम्र की जांच करने के निर्देश दिये थे परंतु गर्भवती होने के कारण लडक़ी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उसके भाई आशीष कुमार पुत्र रघुनाथ को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना खुइयां सरवर पुलिस को नीरज कुमार पुत्र बबलेश वासी जिला मैनपुरी हालबाद किल्लियांवाली भठा के ब्यानों के आधार पर मुकदमा नं 84, 28-6-23 भादस की धारा 365 उसकी पत्नी लक्ष्मी को किडनैप करने के आरोप में सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:7 विवाहिता लक्ष्मी, आरोपी व पुलिस।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…