पंजाब04नवम्बर24*सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो चोरों को काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 04 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी करने वाले दो आरोपी भेरू पुत्र महिंद्र व राजिंद्र कुमार उर्फ नाग पुत्र दलीप कुमार को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि अजय भाटी पुत्र सुभाष भाटी व विकास उर्फ विक्की पुत्र मदन लाल वासी रूहेड़ियां्रवाली अभी फरार हैं। पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस ने विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी रूहेड़ियांवाली के बयानों पर मुकदमा नं. 80, 2.11.24 भांदस की धारा 303 (2), 356(2), 79 बीएनएस के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।