पंजाब04जुलगांव ढींगावाली में लालचंद पर भाईयों व भतीजों ने किया हमला, जांच जारी
अबोहर, 04 जुलाई (शर्मा/सोनू): गांव ढींगावाली निवासी लालचंद पुत्र सुलतान राम जो उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल है। लालचंद ने बताया कि उनकी सांझी जमीन है। रास्ते को लेकर उसके भाईयों ने उसपर जानलेवा हमलाकर बुरी तरह मारपीट की जिससे उसकी उंगली टूट गई है। इस मामले की जांच थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आती चौकी पटीसदीक के प्रभारी राजवीर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने लालचंद के बयान लिए। लालचंद ने बताया कि उसके भाई हजारी, हरीराम, दीपक, कृष्ण पुत्रान सुल्तानराम, भतीजा सुनील व भीमसैन ने हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर एक साजिश के तहत हमला करवाने का आरोप लगाया है।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय