पंजाब03मई23*ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
अबोहर, 03 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई जरनैल सिंह ने अपनी टीम के साथ मलोट चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान यहां से तूड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली का चालान काटा गया। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने कहा कि ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बनते हैं। इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा रही है।
फोटो:3, चालान काटते ट्रैफिक पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 27 मार्च 26*पनकी में रामनवमी पर बजरंग दल का भगवा जलवा सड़कों पर उमडा जनसैलाब*
हमीरपुर 27मार्च 26 प्रसिद्ध माता मां माहेश्वरीदेवी मन्दिर में मेला ज्वारे के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
बांदा27मार्च26*तिंदवारी में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद**