पंजाब03मई23*असामाजिक तत्वों व नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
अबोहर, 03 मई (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह, पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव के नेतृत्व में एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू द्वारा अबोहर शहर में असामाजिक तत्वों व नशों बेचने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान शकी लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अगली कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:4, सर्च अभियान चलाती एसएसपी व अन्य टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य
रायगड1अगस्त26*माथेरान घाटात मोठा अनर्थ टळला! रायगड पोलिसांच्या दूरदृष्टीमुळे वाचले अनेकांचे प्राण
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*