पंजाब 31 मई 2024* थाना बहाववाला पुलिस अफीम मामले में दो आरोपियों को काबू किया, जेल भेजा
अबोहर, 31 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजपुरा बैरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब दोनों की तलाशी ली तो दोनों से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहताश सीलू पुत्र गोपीराम वासी 7केएचएम दंतोर तहसील खाजूवाला बीकानेर, सुरेंद्र कुमार पुत्र फूसा राम वासी सोमासर तहसील सूरतगढ़ गंगानगर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश जगमनविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के बाद दोनों को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
फोटो: 5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 19 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*