पंजाब 28 अक्टूबर 2023* तीसरा आरोपी सहजनप्रीत उर्फ सन्नी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जायेगा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अक्टूबर 2023* तीसरा आरोपी सहजनप्रीत उर्फ सन्नी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जायेगा
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह ने आर्म्स एक्ट के तीसरे आरोपी सहजनप्रीत उर्फ सन्नी पुत्र मक्खन सिंह वासी डेरा बाबा नानक गुरदासपुर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जायेगा व और रिमांड की मांग की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि असला किस लिए मंगवाया था। इस मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि एसपीडी मनजीत सिंह व डीएसपी, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार ने गुमजाल नाका पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में दो युवक राजस्थान की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस को देखने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल 32, तीन मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह वासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विलीयम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह वासी धर्मकोट पतन्न डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
कानपुर नगर30अप्रैल26*भ्रष्टाचार की बड़ी दुकान और ईमानदारी का चूरन चटाने का कारखाना, KDA*
कानपुर नगर 30 अप्रैल26*आमजनता पर टैक्सों की भरमार लेकिन मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित जनता*
कानपुर नगर 30अप्रैल26*जब अंधेरा ही आपकी नीयत हो, तो उजाले का नाटक क्यों?